Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 1, 2026

नए पोर्टल में गोदाम लाइसेंस के नए आवेदन एवं नवीनीकरण का कोई प्रावधान नहीं

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। ऑर्गेनाइजिंग कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौहान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के दवा व्यापारियों को नए पोर्टल ओएनडीएलएस में आ रही समस्याओं को लेकर आयुक्त खाद्य एवं औषधि विभाग डॉ. रौशन जैकब को पत्र भेजा तथा कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन देकर अवगत कराया।


दवा व्यापारियों ने बताया कि नए पोर्टल में गोदाम लाइसेंस के नए आवेदन एवं नवीनीकरण का कोई प्रावधान नहीं होने से प्रदेशभर के थोक दवा व्यापारी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया तथा डॉ. रौशन जैकब आईएएस से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. आर.के. गुप्ता, सतपाल सिंह, सुरेंद्र गर्ग, सुधीर मटरोजा, सचिन त्यागी, रविंद्र छावड़ा, पंकज तनेजा, अरुण प्रताप, सतीश तायल, दिव्य प्रताप सोलंकी, मनोज गर्ग, संजीव वर्मा, सुबोध जैन, संदीप कुमार, राजीव कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here