Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 1, 2026

बाल विवाह मुक्त रथ को दिखाई हरी झंडी, बाल विवाह मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए एक सराहनीय पहल



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में जन जन तक जागरूकता करने के लिए जनहित फाउंडेशन मेरठ द्वारा जस्ट राइट्स फोर चिल्ड्रन के सहयोग से मेरठ में कार्य कर रहा है। जनहित फाउंडेशन के 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर ऊर्जा मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर द्वारा रवाना किया गया। 

यह रथ यात्रा लगातार शहरी और गांव क्षेत्र में जा कर जन जन को जागरूक करेगा। गांव में प्रधान, आशा, आंगनवाड़ी,स्वयं सहायता समूह को साथ जोड़कर घर घर तक पहुंचेगा। किसी भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनन अपराध है। कही भी कोई बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो 112, ओर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचित करे। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस और जनहित का यही प्रयास है पूरा जिला बाल अपराध मुक्त हो। मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की ओर सभी को यह संदेश दिया कि सब मिल कर यह प्रयास करे की हर बच्चा शिक्षित हो ओर कही कोई बाल विवाह न हो। 

जनहित फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता राणा ने सब से इस अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनहित फाउंडेशन कॉर्डिनेटर अजय कुमार, चाइल्ड लाइन से शिवम कुमार, बेटियां फाउंडेशन से अंजू पांडे का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here