Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 1, 2026

एमआईईटी में हुई ‘बियोंड द बुकशेल्फ एंड स्टार्टअप’ कार्यशाला

 


-मीडिया जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए अजय चौधरी को किया सम्मानित

राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में साहित्य, उद्यमिता और बौद्धिक विमर्श का अनूठा संगम देखने को मिला। एस्थेटिक्स इंटरनेशनल, मॉम मनी एंड माइंडसेट तथा एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में ‘बियोंड द बुकशेल्फ एंड स्टार्टअप वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पुस्तक विमोचन, पैनल डिस्कशन, साहित्यिक सम्मान और स्टार्टअप से जुड़ी कार्यशाला आयोजित की गई, जिसने साहित्यकारों और नवोदित उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 10 पुस्तकों का औपचारिक विमोचन रहा। विमोचित पुस्तकों में लेखक हेमंत सक्सेना की ‘ओलिव डायरीज’, स्मिता दास जैन की ‘ट्विस्टेड टेल्स एंड टर्न्स (फिक्शन)’, राशिमा वर्मा की ‘द मेवाड़ कंस्पायरेसी’, अक्षय श्रॉफ की ‘गेम चेंजर मोंक’, निलेश कुलकर्णी की ‘इन द फुटस्टेप्स ऑफ राम’, मीनाक्षी गाबा की ‘द कंज्यूमर कोड’ तथा वीणा गुप्ता की ‘द प्रोटेक्टर’ सहित अन्य प्रमुख कृतियां शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त चार पुस्तक कवर का अनावरण तथा दो सारगर्भित पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए गए, जिनमें लेखन, प्रकाशन और उद्यमिता के बदलते आयामों पर विचार-विमर्श हुआ।


विष्णु शरण को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

इस अवसर पर एमआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन विष्णु शरण को शिक्षा और समाज के प्रति उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी को मीडिया आइकन अवार्ड 2026 प्रदान कर मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित किया गया।



50 से अधिक लेखकों की जानकारियां प्रदान की

एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम के सीईओ रेहान अहमद ने स्टार्टअप वर्कशॉप के माध्यम से 50 से अधिक लेखकों को स्टार्टअप की अवधारणा, फंडिंग, ब्रांडिंग और नवाचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि आज का लेखक केवल रचनाकार ही नहीं, बल्कि एक उद्यमी भी हो सकता है। कार्यक्रम में एस्थेटिक्स इंटरनेशनल के फाउंडर तन्मय शर्मा, इनक्यूबेशन फोरम के सीईओ रेहान अहमद, प्रेरणा रोहिल्ला सहित साहित्य, शिक्षा और उद्यमिता जगत से जुड़ी अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here