Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 17, 2026

भारत में अपना सबसे बड़ा ग्लोबल ब्रांड रिफ्रेश लेकर आया लेज


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पेप्सिको के पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड लेज ने भारत में अपनी रिफ्रेश्ड ब्रांड आइडेंटिटी को लॉन्च करने का एलान किया है। करीब 100 साल के इतिहास में सबसे बड़े ग्लोबल ब्रांड रिफ्रेश के तहत भारत में लेज के इस फ्रेश अवतार को ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ नए कैंपेन लेज के लिए कुछ भी के माध्यम से पर्दे पर लाया जाएगा। कृषि के क्षेत्र में लेज की विरासत को केंद्र में रखकर तैयार इस रिफ्रेश्ड आइडेंटिटी में ब्रांड की उसी खूबी का जश्न मनाया जाएगा, जो ब्रांड की पहचान है। यह खूबी है खेतों में उगाए गए सबसे फाइन आलू से बने चिप्स। खेत से पैकेट तक के सफर को ज्यादा जीवंत बनाने के लिए नए डिजाइन में हर पैक के पीछे की क्वालिटी और क्राफ्टमैनशिप को हाईलाइट किया गया है। यह क्वालिटी और क्राफ्टमैनशिप हमेशा से लेज की कहानी का हिस्सा रही है।

इस ब्रांड रिफ्रेश को लेकर पेप्सिको इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फूड्स साक्षी वर्मा मेनन ने कहा करीब एक सदी से लेज इस भरोसे पर कायम है कि हमारे शानदार स्वाद और प्रोडक्ट्स की शुरुआत खेतों से होती है। आज हमारे इतिहास के सबसे बड़े ग्लोबल रिफ्रेश के तहत हम इसी भरोसे को नए तरीके से भारत में अपने ग्राहकों के समक्ष ला रहे हैं। भारत के 27,000 से ज्यादा आलू किसानों के साथ हमारी साझेदारी से प्रेरित इस नए फार्म-टु-बैग डिजाइन से क्वालिटी को फोकस में लाने की हमारी प्रतिबद्धता दिखती है- सही इनग्रेडिएंट्स के साथ सबसे फाइन आलू से बने चिप्स। यह बदलाव कैटेगरी लीडर के रूप में हमारी जिम्मेदारी को दिखाता है। हमारी जिम्मेदारी है कि क्वालिटी को आसानी से देखा जा सके, डिजाइन को सोच-समझकर पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाए और ब्रांड के भविष्य को लेकर आगे बढ़ते समय लेज को लेकर लोगों के भरोसे का सम्मान किया जाए।’
नए कैंपेन को लेकर पेप्सिको इंडिया की मार्केटिंग डायरेक्टर पोटैटो चिप्स आस्था भसीन ने कहा लेज अपनी सरल सच्चाई के साथ एक आइकॉनिक ब्रांड है। इस सच्चाई की शुरुआत होती है आलू से। इस ब्रांड रिफ्रेश में लेज का नया लुक सामने आएगा, साथ ही इसकी हर उस अच्छाई को कायम रखा जाएगा, जिसके लिए ग्राहक इसे प्यार करते हैं। लेज के लिए कुछ भी’ कैंपेन के माध्यम से हम ग्राहकों के साथ लेज के भावनात्मक जुड़ाव का जश्न मना रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर जिंदगी की खुशनुमा कहानी के साथ लेज के लिए बेशर्त प्यार को मजबूती से दिखाएंगे।

उपभोक्ताओं की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए लेज की रिफ्रेश्ड पैकेजिंग में क्वालिटी क्रेडेंशियल्स को देखने और समझने में ज्यादा आसान बनाया गया है। पैक पर लिखे हुए संदेश मेड विद फाइनेस्ट पोटैटोज से इनग्रेडिएंट्स की क्वालिटी को लेकर लेज की प्रतिबद्धता दिखती है। साथ ही इससे उस फ्लेवर में इनग्रेडिएंट्स को लेकर ज्यादा स्पष्टता आएगी, जिस फ्लेवर को उपभोक्ता पहले से ही अपना प्यार दे रहे हैं। मार्च के पहले हफ्ते से देशभर में नए पैक्स को उपलब्ध कराया जाएगा।

भविष्य में ब्रांड के सफर को ध्यान में रखते हुए लेज की रिफ्रेश्ड पैकेजिंग में पॉलीओलेफिन आधारित रीसाइकिल किया जा सकने वाला स्ट्रक्चर इस्तेमाल किया गया है। इसे सर्कुलैरिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे पोस्ट-कंज्यूमर वेस्ट के रूप में कलेक्ट होने के बाद बेहतर प्रयोग हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here