Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 14, 2026

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने की महापंचायत में सहयोग की अपील



नित्य संदेश ब्यूरो 
मुजफ्फरनगर। भड़ल में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की देशव्यापी आंदोलन पर चर्चा की एक अहम बैठक आयोजित कि गई। जिसमे अमेरिका से भारत द्वारा किया गया समझौता किसानों के पक्ष में नही हुआ है। जिसके विरोध में 3 मार्च को विरोध प्रदर्शन एवं 30 मार्च को बड़ी महापंचायत किये जाने का ऐलान किया गया है। सभी किसानों से इस महापंचायत में सहयोग की अपील की गई है। बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल तालान एवं जिला अध्यक्ष मेरठ देवेंद्र चौधरी द्वारा पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया गया, बैठक के दौरान युवा जिलाअध्यक्ष मनोज ठाकुर मेरठ, आशीष , सर्वेश शर्मा एवं नरोत्तम चौहान, ब सैकड़ों कार्यकता उपस्थित रहे,

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here