नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा : भारत के अग्रणी और विश्वसनीय शिशु देखभाल ब्रांड हिमालया
बेबीकेयर ने स्माइल फाउंडेशन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित
कासना गांव में हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य समग्र
बाल विकास, मातृ
स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिशु देखभाल प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसमें
माताएं, शिशु, सामुदायिक
स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बाल देखभाल विशेषज्ञ एक साथ शामिल हुए।
इस
पहल के बारे में हिमालया वेलनेस कंपनी के डायरेक्टर बेबीकेयर श्री चक्रवर्ती एन.
वी. ने कहा: “हिमालया
बेबीकेयर में हमारा मानना है कि हर शिशु एक स्वस्थ और खुशहाल शुरुआत का हकदार है।
हम माताओं के भरोसेमंद सहयोगी बनकर उनकी पालन-पोषण यात्रा में निरंतर समर्थन
प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्माइल फाउंडेशन के साथ हमारा सहयोग माता-पिता
को ज्ञान, देखभाल
और सुलभ संसाधनों से सशक्त बनाने के हमारे साझा उद्देश्य को दर्शाता है। हेल्दी
बेबी कॉन्टेस्ट जैसी पहलों के माध्यम से हम विकास एवं विकासात्मक पड़ावों के प्रति
जागरूकता बढ़ाना और जीवन के प्रारंभिक एवं सबसे महत्वपूर्ण वर्षों में स्वस्थ शिशु
देखभाल प्रथाओं को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।”
साझेदारी
पर टिप्पणी करते हुए स्माइल फाउंडेशन की हेड—प्रोग्राम (स्वाभिमान
एवं एम्पावरिंग ग्रासरूट्स),
सुश्री सरिता प्रधान ने कहा: “स्माइल फाउंडेशन का
स्वाभिमान कार्यक्रम समुदाय स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर
केंद्रित है, जहां
प्रारंभिक पोषण, देखभाल
और जागरूकता जीवनभर के लिए सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। हिमालया वेलनेस के साथ
इस साझेदारी के माध्यम से,
हम कासना गांव में 75 से
अधिक माताओं और उनके शिशुओं के साथ सीधे जुड़े और जीवन के शुरुआती वर्षों में
स्वस्थ व्यवहारों के महत्व को सुदृढ़ किया।”
कार्यक्रम
में 75 से
अधिक माताओं और उनके शिशुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और
स्माइल फाउंडेशन की स्वाभिमान टीम के सहयोग से आयोजित इस गतिविधि में सामुदायिक
सहभागिता का मजबूत माहौल देखने को मिला,
जो जमीनी स्तर पर मातृ एवं शिशु
स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। प्रतियोगिता के दौरान
शिशुओं का मूल्यांकन मोटर स्किल्स,
लंबाई, वजन और गतिविधि स्तर
जैसे प्रमुख विकासात्मक मानकों के आधार पर किया गया।
हिमालया
बेबीकेयर अब तक 1500 से अधिक हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है
और वर्ष 2026 में
देशभर में 5000 से
अधिक ऐसे आयोजन करने का लक्ष्य रखता है,
जिससे वंचित समुदायों में बाल कल्याण को
बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जा सके।
हिमालया
बेबीकेयर और स्माइल फाउंडेशन ने मिलकर हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट के विजेताओं की घोषणा
की:
प्रथम
पुरस्कार – साजिद, द्वितीय
पुरस्कार – माजिद, तृतीय
पुरस्कार – माहिर।
सभी
विजेताओं को विशेष हिमालया बेबी गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी
प्रतिभागियों को एक गूडी बैग दिया गया,
जिसमें प्रतिभाग प्रमाण पत्र, एक
टेडी बियर और हिमालया बेबीकेयर का सैंपल पैक शामिल था।
विकासात्मक
मूल्यांकन के साथ माताओं को स्तनपान,
शिशु पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण
कार्यक्रम एवं प्रारंभिक बाल देखभाल पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया, जिससे
जागरूक और स्वस्थ पालन-पोषण की प्रथाओं को प्रोत्साहन मिला।
हेल्दी
बेबी कॉन्टेस्ट, हिमालया
बेबीकेयर के उन निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिनका
उद्देश्य विभिन्न समुदायों में शिशुओं और माताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को
बढ़ावा देना है, ताकि
परिवार अपने बच्चों का पहले दिन से ही देखभाल और आत्मविश्वास के साथ पोषण कर सकें।

No comments:
Post a Comment