Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

मेरठ की प्रतिष्ठित शख्सियत रहे हैं हरशरण गोयल



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हरशरण गोयल जो मेरठ के एक ऐसे प्रतिष्ठित शख्सियत हैं, जिन्हें अभी अग्रवाल समाज द्वारा विशेष रूप से अपने बड़े आयोजन में सम्मानित किया गया है, वे विभिन्न अवसरों पर मंदिरों में अपना पूर्ण तन मन धन से सहयोग अर्पित करते हैं, भारत विकास परिषद से भी सम्मानित किया जाता रहा है। 

सदर आर्य समाज मंदिर द्वारा संचालित श्रद्धानंद शिशु विहार के बच्चों के लिए निरंतर अपनी सेवा अर्पित करते रहते हैं, पिछले कई वर्षों से प्रति सप्ताह बच्चों को नमकीन के पैकेट प्रदान करवाते हैं। कालेश्वर मंदिर निकट महताब के आप आजीवन संरक्षक हैं , जिसमें आपने लाखों रुपया लगा कर वहां मूर्तियां स्थापित कराई हैं। कहीं न कही आप गरीबों के लिए खूब जी खोल कर दान करने से कभी नहीं चूकते। मेरठ लिए आप हर गति विधि के संरक्षक के रूप में उपस्थित रहते हैं।कवि विजय प्रेमी शब्द वंशी ने बताया कि आप एक बेहतरीन कवि भी हैं आपकी अनेक पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं। आपसे जब भी कोई मिलता है तो बड़ी संतुष्टि प्राप्त होती है। मेरठ के इतिहास में आपको हमेश याद किया जायेगा।।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here