रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। डी.एम. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग और वैज्ञानिक चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा नवाचार और शोध की भावना को बढ़ावा देना था।
इस कार्यक्रम में कक्षा 7 के अनंत शर्मा, क्रिश व हर्ष व कक्षा 8 की छात्रा नव्या आस्था मानवी साक्षी धुरुविका पूर्वी गोदारा व कक्षा 9 के छात्र दीपांशु व छात्राओं मे अनन्या शर्मा, वसुंधरा गोदारा नव्या अदविका वैष्णवी अवनी आराध्या शर्मा अंशिका वंशिका वैष्णवी एवं 11 के छात्र अबुजर यशराज जैद अनिक धामा कनव त्यागी व छात्राओं मे पलक प्रतिज्ञा सिमरन अर्शी राधिका खटाना ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल रूप में समझाया।
प्रदर्शनी में जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी मॉडल, वर्षा जल संचयन, वायु प्रदूषण नियंत्रण, रोबोटिक्स, विद्युत ऊर्जा बचत, मानव शरीर संरचना, तथा आधुनिक तकनीक पर आधारित कई आकर्षक मॉडल लगाए गए। सभी प्रोजेक्ट्स को विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार किया था, जिससे उनकी मेहनत और लगन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्ट श्री मति भागेश्वरी चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि आज के युग में विज्ञान ही प्रगति का मुख्य आधार है। उन्होंने सभी छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रोजेक्ट तैयार करने में सहयोग प्रदान किया जिसमे मुख्य रूप से दीपा त्यागी बच्चों का मार्ग दर्शन किया व कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने प्रत्येक प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

No comments:
Post a Comment