अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ हुये दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के बाद संगीनो के साये में अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित एवं आरोपित के माता-पिता को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस हर पहलुओं पर काम कर रही है।
रविवार को महमूदपुर सिखेड़ा गांव की सीमाएं को सील कर रखी है। सभी पार्टीयों के नेता एवं मीडियाकर्मियों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। पुलिस को यह अंदेशा है कि गांव की कई शांतिभंग न हो जाये इसलिए सीमाएं सील कर रखी है। इस मामले में एसएसपी मेरठ, एसपी देहात मेरठ क्षेत्राधिकारी मवाना के थानों की पुलिस फोर्स को साथ लेते हुए निगरानी किए हुए हैं। क्षेत्राधिकारी मौके पर पुलिस फोर्स को साथ लेकर खड़े हुए हैं, और आने जाने वाले लोगों पर नजर गडाये हुए हैं। वाहन चालकों से पूछताछ कर गांव में भेज रहे हैं।क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि 25/26 जनवरी की रात गांव का ही आरोपित अनुज सैनी ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके पश्चात किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को भारी हंगामा के बाद करीब 1 बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपित अनुज सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके पश्चात आरोपित अनुज सैनी के पिता ओमवीर तथा माता मुंदरी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेते हुए न्यायालय में पेश किया है।
रविवार को पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे पार्टीयों के नेताओं को बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। और हिदायत दी कि धारा 144 लगी हुई है, गांव के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। डीआईजी एवं एसएसपी मेरठ विपिन तांडा एसपी देहात अभिजीत कुमार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस फोर्स को तैनात किए हुए हैं। जहां क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया केथनों की पुलिस फोर्स को लेकर सारी सीमाएं सील की हुई है। और आने जाने वालो को पूछताछ के बाद गांव में भेज रहे हैं।
अतिरिक्त निरीक्षक प्रभारी बने योगेंद्र कुमार
महमूदपुर सिखेड़ा में हुई घटना के बाद डीआईजी एवं एसएसपी मेरठ विपिन तांडा ने योगेंद्र कुमार को निरीक्षक प्रभारी अतिरिक्त बहसूमा में तैनात किया है। सुरक्षा की दृष्टि में एक प्लाटून पीएसी तैनात भी किये गये हैं।
आजाद समाज पार्टी के नेताओं को रोका
रविवार को पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के नेताओं को सीमाओं पर रोक दिया। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई थी। हम केवल पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने एक न सुनी और उन्हें वापस भेज दिया।
तीखी नोंकझोंक के बाद मिले सपा नेता
महमुदपुर सिखेड़ा में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सपा नेता किशोर वाल्मीकि व सरदार नरवैल सिंह पुलिस से तीखी नौक झोक के बाद परिवार से मिलकर पीड़ित परिवार को शौक संवेदना प्रकट की। किशोर वाल्मीकि ने मांग की आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो सरकार परिवार की 50 लाख की आर्थिक मदद करें। सोमवार को पीड़िता का तीजा है, रिश्तेदार व संबंधी को आने दिया जाये। उनके साथ में प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह खालसा, धीरज कश्यप, संदीप जाटव मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment