Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

छात्रों ने हैरतअंगेज साइंस मॉडल प्रस्तुत किए

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विज्ञान दिवस पर क्लब-60 ने शनिवार को टैगोर पार्क में साइंस मेले का आयोजन किया। इस में शिक्षासेतु के छात्रों ने हैरतअंगेज साइंस मॉडल प्रस्तुत किए। 

क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि 10वी कक्षा के राहुल का सोलर सिस्टम उत्तम, कक्षा 9 के रोहन पुंडीर की विंड मिल अति उत्तम व 11वी के भानू प्रताप का जिम साइकिल से विद्युत उत्पादन मॉडल सर्वोत्तम रहा। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को 11 हजार रू नगद पुरस्कार दिए गए। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिठठु की पाठशाला के विजय तेवतिया,उर्मिला संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी अरूण कुमार व बालेराम कालेज के प्रवक्ता नितिन बड़ौला को व पुष्प सज्जा के लिए उपमा गुप्ता,अंकिता शर्मा व रश्मि राठी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ मैट्रो के सीएफओ डा. संजीव शर्मा ने साइंस मेले का उदघाटन किया।अध्यक्षता नवीन चंद्र अग्रवाल ने व संचालन हरि विश्नोई ने किया। बी बी शर्मा,राजकुमार त्यागी,हरेन्द्र सिंह, अनुराग गोयल,के पी सिंह,सत्येन्द्र अग्रवाल, अनुराधा,राशि,कंचन,साधना,रानी माला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here