Breaking

Your Ads Here

Monday, February 2, 2026

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार इलेवन को हराया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 4 रन से मैच जीता। 

गुरु तेग बहादुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए। इसमें कबीर ने 44, अक्षय ने 39, भाविक ने 40, ऋतिक ने 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुभान ने 3, नीरव और कबीर ने तीन तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना पाई। टीम की ओर से शिवांश ने 42, सार्थक ने 39, शम्स ने 37, प्रत्यक्ष ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में देव शर्मा ने 3, आरोहण ने तीन और आयुष ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here