विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में ’’शिक्षा, युवा शक्ति एवं राष्ट्रवाद से शिखर की ओर भारत’’ विषय पर एक बौद्धिक संगौष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आरएसएस के बौद्धिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील ने युवाओ से जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच के साथ अखण्ड भारत का निर्माण कर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का आवाहृन किया। इसके साथ ही उन्होने चीन एवं पाकिस्तान के कब्जे में चीन एवं पाक अधिकृत भारत के भू-भाग को वापस लेने के लिए युवाओ से आगे बढ़कर इस राष्ट्रीय जागरूकता अभियान से जुड़ने का संकल्प दिलाया।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के स्वामी विवेकानन्द सभागर में ’’राष्ट्रवाद, युवा शक्ति एवं शिक्षा से शिखर की ओर भारत’’ विषय पर आयोजित ’’बौद्धिक संगौष्ठी’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बौद्धिक प्रकोष्ठ के सुशील, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, प्रचारक योगेन्द्र, महाकवियत्री डाॅ. मधु चतुर्वेदी, डाॅ. राहुल अवस्थी, भाजयुमो अध्यक्ष शुभम चौधरी आदि ने भारत माता एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। सम्बोधन में संघ के पश्चिमी यूपी एवं उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य अतिथि सुशील ने उपस्थित शिक्षको एवं बुद्धिजीवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि सही मायने में भारत को विकसित राष्ट्र/2047 के साथ-2 इस दुनिया का सिरमौर यानी विश्वगुरू बनाना है, तो इसमें शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवा शक्ति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ युवाओ को क्षेत्रवाद, जातिवाद, धर्म सम्प्रदाय से ऊपर अखण्ड भारत के निर्माण में जुटना होगा। उन्होने कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां हो रहे तेजी से विकास का जिक्र करते हुए कहा कि जब पाक एवं चीन अधिकृत भारत का हिस्सा भारत में फिर से जुड़ जायेगा, तो निश्चित रूप से भारत समूचे विश्व का नेतृत्वकर्ता होगा।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि शिक्षा से सशक्त, युवा शक्ति से ऊर्जावान एवं राष्ट्रवाद से प्रेरित भारत इक्कीसवीं सदी में दुनिया को नयी दिशा देने के लिए तैयार है। यह एक ऐसा भारत होगा जो ज्ञान, शक्ति, शान्ति एवं मानवता के मूल्यो के साथ विश्व का नेतृत्व करेगा। यह बढ़ते हुए ’’बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर है, जिस पर पूरी दुनिया नाज करेगी। इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 ओमप्रकास गोसाई, डाॅ0 अश्विनी सक्सेना, डाॅ0 धीरज दुबे, डाॅ0 आशुतोष, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 योगेश्वर, डाॅ0 राम कुमार, डाॅ0 आनंद सेन, डाॅ0 अनिल जायसवाल, डाॅ0 सुमन, डाॅ0 ज्योति, डाॅ0 आरती, डाॅ0 स्नेहलता, डाॅ0 विकास पाण्डेय, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment