Breaking

Your Ads Here

Monday, February 2, 2026

शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण अभियान सड़क सुरक्षा जागरूकता के संदर्भ में परिवहन विभाग के निर्देशों के क्रम में शिक्षा डिग्री विकास अनुभाग, प्रयागराज द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के क्रम में उच्च शिक्षा अधिकारी, लखनऊ/नोडल अधिकारी (सड़क सुरक्षा) लखनऊ, के अनुसार जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु प्राचार्य, शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था जिससे अनुपालन में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन आज महाविद्यालय में किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य और अतिथियों द्वारा माँ शारदे के दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अंजू सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य और जनपद नोडल अधिकारी-सड़क सुरक्षा ने की और समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में परिवहन विभाग से पी टी ओ श्रीमती प्रीति पांडे और यातायात हेड कांस्टेबल श्री बंटी सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मिशिका सोसायटी से श्री सुनील कुमार शर्मा और उच्च शिक्षा विभाग से प्रो गीता गुप्ता, सेवानिवृत्त राजकीय महाविद्यालय, खरखौदा उपस्थित रहे। आज सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में किया गया जिसमें मेरठ जनपद के विभिन्न महविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की।

प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों से महाविद्यालय स्तर पर विजेता प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रील मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावी रील बनाईं जिनमें प्रथम स्थान कु० राधिका, एमए प्रथम वर्ष, श. म.पा. राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ ने 
द्वितीय स्थान - कु. अस्मी बी. ए. द्वितीय वर्ष श. म. पा. राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ ने तथा 
तृतीय स्थान - कु० फाविया. बी.एस-सी. - प्रथम वर्ष आरजी पी जी कॉलेज, मेरठ ने प्राप्त किया । 
जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का विषय था ‘सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका’। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान - कु. अलका पासी - बी० एड०-प्रथम वर्ष, शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ ने द्वितीय स्थान कु० गुनगुन सैनी - बी. ए. प्रथम वर्ष, श. मं. पा. राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ ने तथा 
तृतीय स्थान - कु० समरीन - बीए -द्वितीय वर्ष, इस्माइल नेशनल पी जी कॉलेज, मेरठ ने प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार नाटक प्रदर्शित किए गए जिनमें प्रथम स्थान शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ की एमए प्रथम वर्ष की टीम कु. राधिका , कु० फ्राजिया, कु. गुलअफशा एवं कु० अदीबा ने, द्वितीय स्थान श० म०पा० राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की बीएड- प्रथम वर्ष की टीम कु. मनीषा कुमारी, कु. खुशी गौतम, कु मुद्रा जैन एवं कु आयुषी ने तथा तृतीय स्थान आर. जी० पी० जी० महिला कॉलेज, मेरठ की एम ए प्रथम वर्ष की टीम कु० शिवानी चौधरी एम, कु० लिपाक्षी, कु रिंकी एवं कु. नेहा ने प्राप्त किया । महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने मेरठ जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को सम्बोधित किया और शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन महाविद्यालय सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने किया। समस्त प्रतियोगिताओं के आयोजन में रोड सेफ्टी क्लब सदस्यों प्रो . स्वर्णलता कदम, प्रो . मोनिका चौधरी, डा. शालिनी सिंह और डा. मनीषा भूषण ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग से श्री अमित तिवारी, यातायात विभाग से आए कांस्टेबल, ट्रैफिक ऐंजिल सहित महाविद्यालय प्राध्यापकों एवं अन्य महाविद्यालय से आये प्राध्यापकों की उपस्थिति महत्त्वपूर्ण रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here