Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

भू-माफियाओं पर लगाया प्लॉट कब्जाने का आरोप

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ईदगाह धर्मपुरा निवासी सरताज पुत्र इजराईल ने बताया कि उसकी कृषि भूमि को भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। फर्जी खसरा नम्बर दर्शाकर किसी अन्य व्यक्ति को छल कपट, घोखाधड़ी करके विक्रय करने की कोशिश की जा रही है। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई। थाना लिसाड़ीगेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरताज का कहना है कि उसने एक 125 वर्ग गज का प्लॉट, जिसका खसरा संख्या-3182 है, जो 40 फुटा संतर, उमर गार्डन कालोनी में है। सुरेन्द्र पुत्र प्रेमचंद निवासी नूर नगर से 18 दिसंबर 2025 को खरीदा था। जिसे रजिस्ट्री बही संख्या 01 की जिल्द संख्या-18203 के पृष्ठ संख्या 209 से 220 तक के क्रमांक संख्या-19388 पर रजिस्ट्री कार्यालय सब रजिस्ट्रार तृतीय के यहां कराया था। आरोप है कि उक्त प्लॉट को भू-माफियाओं शकील, नाजिम, अलाउद्दीन व हाजी अनीस निवासी काशी, साजिद निवासी ग्राम जानी, लंगड़ा मास्टर, परवेज पुत्र जान मोहम्मद निवासी रशीद नगर, हाजी ताजुद्दीन पुत्र जामा बख्श निवासी केला भट्टा गाजियाबाद आपसी षडयंत्र रचकर तथा मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके कब्जाना चाहते हैं।


बताया कि भूमि का खसरा नम्बर 3182 दर्शाकर विक्रय कर दिया है, जबकि ताजुद्दीन का खसरा संख्या-3184 है। एक फरवरी 2026 को वह अपने उक्त प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी ताजुद्दीन, शकील, अलाउद्दीन, हाजी अनीस, नाजिम, अनस, परवेज इत्यादि अपने साथ 5-6 अज्ञात के साथ आए, जिनके हाथों में लाठी-डंडे व रॉड थी और निर्माण कार्य रूकवा दिया। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है, जिसमें थाना लिसाड़ीगेट पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here