Breaking

Your Ads Here

Friday, February 27, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सप्त दिवसीय कैंप का समापन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर में शुक्रवार को शिविर के अंतिम दिन में समापन किया गया। 

इस समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक वर्मा पार्षद माधवपुरम रहे। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं द्वारा मां सरस्वती के समक्ष वंदना की गई। तत्पश्चात छात्राओं ने गायत्री मंत्र का वाचन किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को भी गया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।इसके पश्चात अपने उद्बोधन में दीपक वर्मा ने कहा कि इस तरह के शिविरों में छात्राओं का समुचित विकास होता है। 
श्री दीपक ने बताया की छात्राओं को सबसे ज्यादा सिर्फ दो ही लोगों की बातों पर ध्यान देना चाहिए यह क्या उनके अध्यापक जो उनका भविष्य निर्माण करते हैं और एक उनके माता-पिता जिन्होंने उन्हें भविष्य देने का सपना देखा है।आज के कैंप का मुख्य विषय रखा गया मतदाता जागरूकता। इसी क्रम में आज के शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने सर्वप्रथम विद्यालय में श्रमदान किया और उसके पश्चात राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य संजीव नागर ने छात्राओं को मतदाता जागरूकता पर व्याख्यान दिया।

श्री नागर ने छात्राओं को बताया कि मतदान करना हमारा अधिकार है और 18 वर्ष पूरे कर चुके हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि अगर आपकी वोट नहीं बनी हुई है तो अभी हर प्राथमिक विद्यालय में और आसपास के स्कूलों में वोट बनने का कार्य भी चल रहा है तो जो भी छात्राएं अपनी वोट बनवाना चाहते हैं वह जाकर संपर्क कर सकते हैं। छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और उनको मतदान से संबंधित सभी जानकारियां दी। छात्राओं ने लोगों को यह भी बताया कि मतदान करना कितना आवश्यक है और एक भारतीय नागरिक होने के नाते हमें अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने छात्राओं को शिविर की समाप्ति पर साधुवाद दिया और छात्राओं को बताया कि यह शिविर किस प्रकार से उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य ने अपना विशेष आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य संजीव नागर को भी धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की छात्राएं इकरा, मुस्कान, अनु, अक्षिता प्रजापति, अक्षिता पूनिया, सुभा, अंजली यादव, रूपल, तान्या कुमारी ,कशिश कुमारी ,वाणी, कुमारी माही,खुशी, रुचिका प्राची आदि।

छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति देखकर अपनी प्रतिभाओं से सभी को परीक्षित कराया। इसके पश्चात एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने छात्राओं को सर्टिफिकेट मेडल और शील्ड देकर प्रोत्साहित किया।समस्त प्राध्यापकों ने स्वयं सेविकाओं द्वारा बनाए गए शिविर में ही भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी के द्वारा राष्ट्रगान गया । राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो मोनिका चौधरी ने मुख्य अतिथि दीपक वर्मा का,महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह का और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर के प्राचार्य श्री नागर जी का तथा समस्त अध्यापकों का ,समिति सदस्यों का अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
 
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के समिति सदस्य डॉक्टर शालिनी वर्मा, डॉ आशीष पाठक, , डॉक्टर डेजी वर्मा,डॉ नेहा सिंह, डॉ रूबी का सहयोग सराहनीय रहा।

प्रोफेसर मोनिका चौधरी 
कार्यक्रम अधिकारी 
राष्ट्रीय सेवा योजना 
द्वितीय इकाई

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here