Breaking

Your Ads Here

Friday, February 27, 2026

अजगर पकड़ने में देरी पर सख्त अल्टीमेटम, हरकत में आए वन विभाग और नगर निगम अधिकारी

 
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन इलाके में पिछले कई दिनों से करीब 20 फीट लंबे अजगर की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोग सहमे हुए थे, बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने में डर रहे थे।

आरोप था कि सूचना देने के बावजूद समय पर रेस्क्यू नहीं हो पा रहा था। इसी बीच चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता विनीत चपराना ने वन विभाग और नगर निगम टीम को स्पष्ट चेतावनी दी —“अगर तुरंत अजगर पकड़ने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो संबंधित विभागों के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।” अल्टीमेटम का असर साफ दिखा —नगर निगम और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को काबू में लिया गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की तत्परता की सराहना की। अब सवाल यह है कि जब पहले सूचना दी गई थी तो कार्रवाई में देरी क्यों हुई?

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here