नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विधि अध्ययन संस्थान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में क्लास प्लस कंपनी नोएडा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान से विधिक करियर का निर्माण फ्री लांसिग की शुरूवात कैसे करे और प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कैसे प्राप्त करे विषय पर एक आनलाईन वेबिनार का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की शुरूवात डा॰ अपेक्षा चौधरी द्वारा स्वागत भाषण देते हुये की गई। संस्थान के समन्वयक डा॰ विवेक कुमार ने कहा की विधि के छात्रों के लिये समय के साथ बदल रहे नये अवसरों को जानना नितांत आवश्यक है। जिसके अंतर्गत ऐ॰आई॰ फ्री लांसिग मध्यस्थता बौद्विक सम्पदा आदि विषय आते है। जिससे छात्र-छात्रायें रोजगार के नये अवसर प्राप्त कर सकें और उसी को ध्यान में रखते हुये विधि अध्ययन संस्थान में करियर काऊंसलिग के लिये यह विशेष व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ऐडवोकेट नीलम केजरीवाल कार्पोरेट लीगल ऐक्सवर्ट विशेषज्ञ - विलय एवं अधिग्रहण सह-संस्थापक दी लीगल ऐज़ मुम्बई ने अपने वकतव्य में विधि अध्ययन संस्थान के छात्र-छात्राआं को कार्पोरेट ला विलय एवं अधिग्रहण की बारीकियों से अवगत कराते हुये कार्पोरेट जगत की बदलती चुनौतियों में सफलता के व्यवहारिक मंत्रों को साझा किया। ऐडवोकेट नीलम ने बताया की भारत सहित वैश्विक स्तर पर विधि क्षेत्र में फ्री लांसिग तेजी से उभरता हुआ करियर विकल्प बन रहा है। डिजिटल प्लेटफार्म और आनलाईन कानूनी सेवाओं के विस्तार से अधिवक्ता विधि शोधकत्र्ता और परामर्शदाता अब स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे है। कानूनी लेखन कान्ट्रेक्ट रिव्यू लीगल रिसर्च माध्यस्थता और अनुपालन सेवाओं में फ्री लांसिग की मांग तेजी से बढ़ रही है। फ्री लांसिग भारत व वैश्विक स्तर पर रोजगार के नये आयाम स्थापित कर रहा है।
वक्ता ने अपने वक्तव्य में विधि क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी विकास में कान्ट्रेक्ट ड्राफटिंग में आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस के उपयोंग पर प्रकाश डाला और कहा ऐ॰आई॰ आधारित उपकरण अब अनुबंधों को अधिक सटिक और प्रभावी ढंग से तैयार करने में सहायक सिद्व हो रहे है। इससे ना केवल वकीलो का समय बचता है बल्कि कानूनी सेवाओं की लागत में भी कमी आती है। जिससे अधिवक्ताओं के कार्य करने की क्षमता और बढ़ती है। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा॰ सुशील शर्मा द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन डा॰ सुदेशना द्वारा दिया गया। इस आयोजन में संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा सहभाग किया गया साथ ही विभाग के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment