नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आगामी 22 फरवरी को नमो भारत एवं मेट्रो ट्रेन के
होने वाले उद्धघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक
विनीत अग्रवाल शारदा ने शासन को पत्र लिखकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को समय
देने का करबद्ध निवेदन किया है।
श्री शारदा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि शास्त्री
नगर सेंट्रल मार्केट का एक कॉम्प्लेक्स कुछ माह पूर्व ध्वस्त किए जाने के बाद 22 दुकानदार
परिवार प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों को अब तक कोई स्पष्ट पुनर्वास
या वैकल्पिक व्यवस्था प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त लगभग 1478 व्यापारी वर्तमान
में प्रशासनिक नोटिसों और अनिश्चितता की स्थिति से गुजर रहे हैं। व्यापारियों में यह
भय व्याप्त है कि उनकी दुकानें कब टूट जाएँ और उनका रोजगार कब समाप्त हो जाए।

No comments:
Post a Comment