इकराम चौधरी
नित्य संदेश, किठौर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निज़ामुद्दीन ख़ान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनाव 2026 एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर गहन मंथन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ एवं मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया मेरठ ज़िला कार्यकारिणी की समीक्षा करते हुए ज़िला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। नवगठित जिला कमेटी में रिज़वान त्यागी को जिलाध्यक्ष, नियुक्त किया गया मोहम्मद मोहम्मद आज़ाद को जिला उपाध्यक्ष, सूफ़ी अमजद को जिला महासचिव, मौलाना अब्दुल अहद को जिला कोषाध्यक्ष, मोहम्मद जुनैद को ज़िला सचिव, मोहम्मद वहाजुद्दीन, नसीरुद्दीन परवाना, अब्दुल हसन और डॉ. फिरोज़ रहमान को ज़िला कार्यकारिणी के सदस्य पद चयनित किया गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रिजवान त्यागी ने कहा के आने वाले समय में मेरठ जिले में पार्टी को मजबूत किया जाएगा आने वाले जिला पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार उतारने के लिए रणनीति बनाई जाएगी और आने वाले 2027 में विधानसभा चुनाव में भी मेरठ में अच्छा प्रदर्शन किया जाएगा

No comments:
Post a Comment