Breaking

Your Ads Here

Monday, February 16, 2026

सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “उद्यमम्–2026” का सफल आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के तत्वाधान में सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर द्वारावार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव उद्यमम्–2026” का आयोजन अत्यंत उत्साह और जोश के साथ सफलतापूर्वक किया गया। 


इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के खेलकूद सत्र में शतरंजकैरमबैडमिंटनकबड्डी (बालक एवं बालिका)खो-खो (बालक एवं बालिका)रस्साकशी (बालक एवं बालिका)वॉलीबॉलबास्केटबॉल (बालक एवं बालिका) तथा क्रिकेट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अनुशासनखेल भावनाटीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत हेयरस्टाइलमेकअपफोटोग्राफीफेस पेंटिंगमेहंदीनेल आर्टगायननृत्यफैशन शोनुक्कड़ नाटक तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभारचनात्मकताआत्मविश्वास और कलात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर के प्राचार्यप्रो. (डॉ.) पंकज किशोर मिश्रा ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से विद्यार्थियों का उत्साह और सहभागिता उल्लेखनीय रूप से बढ़ी।इस महोत्सव के सफल आयोजन में प्रो. (डॉ.) उमेश कुमारप्रो. (डॉ.) अंशु कुमार सिंहडॉ. मीनाक्षी मिश्राडॉ. रविंद्र कुमार माणिकआकाश कुमारराहुलहिबास्मृतिअंकितपुष्पेन्द्रखुशी कंसलविश्वनाथनवदीपसचिनसंय्यम ठाकुरविशाल पालउर्वशी त्यागीआकांक्षा एवं वैशाली सहित समस्त संकाय सदस्यों का सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 


महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआजिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उद्यमम्–2026” विद्यार्थियों में एकतानेतृत्व क्षमतासांस्कृतिक अभिव्यक्ति एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने में पूर्णतः सफल रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here