Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 5, 2026

सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की प्राचार्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, जिससे अनुपालन में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन गुरुवार को महाविद्यालय में किया गया। जिसमे मेरठ और बागपत जनपद के जनपद स्तरीय विजेताओं ने प्रतिभाग किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य और अतिथियों द्वारा माँ शारदे के दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अंजू सिंह ने की और समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में परिवहन विभाग से पी टी ओ प्रीति पांडे , यातायात निरीक्षक विनय कुमार साही, अमित नागर (अध्यक्ष मिशिका सोसाइटी) एवं हरि कृष्ण विद्यार्थी रहे।आज सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में किया गया जिसमें मेरठ जनपद के विभिन्न महविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। 

मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओ का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विषय -"सुरक्षित वाहन चालान में युवाओं की भूमिका" रहा। मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुनगुन- शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ, द्वितीय स्थान पर अलका पासी -शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ एवम् तृतीय स्थान पर निकिता चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली बागपत रहीl 

मंडल स्तरीय रेल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ, द्वितीय स्थान पर असमी -शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ, तृतीय स्थान पर अंजली- चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली ,बागपत रही। मंडल स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम बी o एडo की छात्राएं मनीषा कुमारी ,खुशी गौतम, मुद्रा जैन ,आयुषी,- शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ द्वितीय स्थान पर फजिया, राधिका, गुल अफसा और अदीबा -शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर माधवपुरम मेरठ, तृतीय स्थान पर चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली बागपत की छात्राएं रही।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि युवा देश के कर्णधार है अतः सड़क सुरक्षा में उनकी महत्ती भूमिका है। आंकड़े यह प्रर्दशित करते हैं कि सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की होती है अतः उन्हें जागरूक करके इन आंकड़ों को काम किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि छात्राओं में 'सिविक सेंस 'विकसित किया जाना आवश्यक है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का संयोजन और संचालन प्रो लता कुमार ने किया। 

आयोजन के समापन में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता कुमार, प्रो o मोनिका चौधरी, प्रो o स्वर्णलता, डॉo शालिनी सिंह एवम् डॉo मनीषा भूषण को प्राचार्य प्रो अंजू सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों और प्राचार्य द्वारा समस्त विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here