Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 10, 2026

भाकियू मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली हुए रवाना


काशी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए किसान, दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुई सेमिनार मुक्त व्यापार समझौता खतरे में खेती* 

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित मुक्त व्यापार समझौता खतरे में खेती के चिंतन हेतु सेमिनार में प्रतिभाग करने हेतु जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सेकंडों कार्यकर्ता काशी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और वहा से अपनी निजी कारों से दिल्ली रवाना हुए और दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पहुंचकर मेरठ निवासी बुजुर्ग किसान मेजर चिंदौड़ी की अध्यक्षता में मुक्त व्यापार समझौते ट्रेड डील पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके दुष्प्रभाव पर चर्चा हुई इससे किसान के संकट खतरे में खेती आदि विषयों पर चर्चा हुई और इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत, सुधाकर सिंह, युद्धवीर सिंह, सुमन सहाय बिहार आदि किसान नेताओं ने इस विषय पर चर्चा करते हुए इसे किसान के लिए बेहद खतरनाक बताया और इसके प्रति जन जन तक इसके दुष्प्रभाव पहुंचाने और विरोध करने की रणनीति बनाने का आव्हान किया इसी के तहत निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी गुरुवार को जिला मुख्यालय मेरठ का घेराव किया जाएगा और ट्रेड डील मुक्त व्यापार समझौता के विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि सरकार लगातार ऐसी नीतियां बना रही हे जिससे किसान बर्बाद हो जाएगा और जिला स्तर के अधिकारी भी किसानों के साथ छल कर रहे हे जनपद मेरठ के जिलाधिकारी किसानों की समस्याओं के प्रति लगातार बेरुखी अपना रहे जनपद का किसान असंतोष में हे कि करे तो क्या करे किसान और संगठन लगातार अधिकारियों की बात को मानते हे और धरने प्रदर्शन स्थगित कर लेते हे परंतु विशेषकर जिलाअधिकारी वायदे करते हे और उसके वादाखिलाफी करते हुए गन्ना भवन के आंदोलन के वायदे आजतक सुनवाई नहीं हुई कमिश्नरी आंदोलन में हुए जिला स्तरीय मांगे जिनपर कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों से बैठकर सहमति बनी और सभी के निस्तारण की हामी जिलाधिकारी ने भरी उन समस्याओं पर भी आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई किसान लगातार निस्तारण की मांग कर रहे परन्तु अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं चाहते संगठन द्वारा तहसीलों में पिछले माह ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाले और अधिकारियों के साथ बैठकर समस्याओं पर चर्चा की सहमति बनी बैठकर चर्चा हुई सप्ताह भर में समस्याओं के समाधान का आश्वाशन उप जिलाधिकारियों ने दिया परन्तु एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ बिजलेंस ने अनाप शनाप मुकदमे लिखकर रखे हे दाखिल खारिज पर खुली एक प्रतिशत रिश्वत मांगी जा रही हे अनाप शनाप तरीके से किए जा रहे हे , तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर लेखपाल अपनी सीटों पर बैठकर गुटके खाते हे किसानों से दुर्व्यवहार करते हे।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया किसान अब परेशान अब किसान घेरा डालेगा जिला मुख्यालय पर किसान तैयार होकर आयेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष, बबलू, सनी , मेजर , भोपाल, सत्यवीर,बिट्टू, नीरज, अनूप यादव, जसबीर , नरेश मवाना, हरवीर, सुरेन्द्र, अनूज, आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here