Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 14, 2026

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि NSS राष्ट्रीय सेवा का सशक्त माध्यम है, सभी छात्राओं को इस स्वीकार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। NSS प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने छात्राओं को कैंप की संक्षिप्त रूपरेखा से अवगत कराया। इसके पश्चात प्रथम सत्र में माधवपुरम सेक्टर 3 में साइबर सुरक्षा पर छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं ने बस्ती में जाकर लोगों को साइबर सुरक्षा की बारे में बताया तथा ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी। उक्त विषय पर छात्राओं द्वारा निबंध भी लिखे गए। 

श्रमदान गतिविधियों में छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर की झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई तथा गमले आदि को व्यवस्थित किया। एवं परिसर के बगीचे की साफ सफाई की गई। कैंप के द्वितीय सत्र में प्रोफेसर लता कुमार, प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग द्वारा छात्राओं को साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया गया।जिसमें उन्होंने छात्राओं को सावधान रहने की सलाह दी कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर ना दें। बिना चेक करें अपना ओटीपी किसी साथ शेयर ना करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट नंबर आदि ना शेयर करें। इस कैंप में NSS समिति के सभी सदस्यों डॉ रूबी, डॉ गौरी, डॉ डेज़ी वर्मा, डॉ राजकुमार, डॉ आशीष पाठक, डॉ नेहा, डॉ शरद पवार आदि सभी का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here