Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 17, 2026

दातावली स्थित प्राइमरी स्कूल में लघु साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र एवं कार्यपालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायाधीश अनुपम कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम दातावली स्थित प्राइमरी स्कूल में लघु साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरकारी विभागों के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित किये जाने हेतु लघु सेवा शिविर में जनमानस को जागरूक किया गया है। लघु मेघा शिविर में उपस्थित प्रभारी आशा ज्योति केंद्र खुशबु शर्मा एवं रेखा जैन चीफ लीगल ऐड डिफेन्स कॉउन्सिल, सचिन,प्रीति द्वारा भी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनमानस को जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here