Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

आंकिक पद पर कार्यरत लीलु सिंह को दी गई विदाई

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बी-पैक्स, दुर्वेशपुर में आंकिक पद पर कार्यरत लीलु सिंह की सेवाएं पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर बोर्ड के संचालक सदस्यों ने सामूहिक रूप से उपस्थित होकर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल और समर्पित सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में समिति के सचिव श् ओमपाल , एडीओ कोऑपरेटिव रणधीर सिंह तथा अनेक सम्मानित किसान बंधु उपस्थित रहे। सभी ने लीलु सिंह के दीर्घ एवं सफल कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here