Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 15, 2026

बृज मोहन अग्रवाल पाँचवी बार बनें कार डीलर्स के अध्यक्ष

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ कार डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.)  के प्रधान कार्यालय केसर गंज में त्रिवार्षिक चुनाव एजाज़ अख़्तर (चुनाव अधिकारी) की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए बृज मोहन अग्रवाल को पाँचवी बार निर्विरोध चुना गया।


महामंत्री पद पर दीपक शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमर शर्मा को दो वोट से हराकर पाँचवी बार महामंत्री चुने गए। मंत्री पद पर बाबर ख़ान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक गुप्ता को दो वोट से शिकस्त देकर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर आनंद भसीन, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र तोमर और संगठन मंत्री पद पर विकास तोमर को निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर त्रिवार्षिक चुनाव को सफल बनाया। इस अवसर पर मक़बूल अहमद एवं शहज़ाद आलम को मेरठ कार डीलर्स वेल्फेयर एसोसियशन का संरक्षक बनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here