Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 15, 2026

उत्कर्ष कार्निवल महोत्सव का आयोजन किया

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। जीडीएम पब्लिक स्कूल खटकी में उत्कर्ष कार्निवल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि एमएलसी विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज ने मां सरस्वती केचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर तथा बच्चों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत कर शुभांरभ किया गया। 

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर देश भक्ति, वृद्धा आश्रम पर लघु नाटिका, पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शानदार प्रस्तुति पेश कर दर्शको को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यतिथि धर्मेंद्र भारद्वारज, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अजय भराला व स्कूल के चेयरमैन प्रमोद शर्मा, एंव डायरेक्टर मंयक वशिष्ठ ने बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धमेंद्र भारद्वाज ने शिक्षा की अलख जागने का प्रयास करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा दिया हुआ है। लेकिन अभिभावकों को बच्चों को अच्छे संस्कार देकर गुणवान बनाना चाहिए और बुरी संगत से अपने बच्चों को बजाये। ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल में बच्चों को शिक्षित करना कबिले ए तारीफ है। शिक्षकों बिना भेदभाव के शिक्षा देनी चाहिए बच्चे गिली मिट्टी की तरह के आकार के होते है। जैसे ढालोगे वैसे ही ढल जाएगे। शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वृद्धा आश्रम पर लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुति से लोगों की आंखे नम कर दी। देश भक्ति गीत, जापानी रंगली मारो ढोलना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आदि की प्रस्तुति देते हुए समां बांध दिया। स्कूल के चेयरमैन प्रमोद शर्मा व डायरेक्टर मंयक वशिष्ठ ने मुख्य तिथि धमेंद्र भारद्वाज व अजय भराला आदि अतिथियों को को शॉल औढ़ाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वंश गोस्वामी, अक्षरा शर्मा व तानिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम आयोजक चेयरमैन प्रमोद शर्मा ने आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार जताया। 

कार्यक्रम में वीनश शर्मा, प्रधानाचार्य शिवांगी शर्मा, पवन भारद्वाज, मुकुल, अजय, शंशाक भाटी, अतुल, दीपक, कुलदीप, अरूण कौशिक, विनोद शर्मा, बबलू, विजय, बलराज, नुपुर, हिमाशी शर्मा व समस्त स्कूल का स्टाफ के अलावा अभिभावक गण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here