Breaking

Your Ads Here

Monday, February 2, 2026

देश भर के 'कुरैशी ब्रदर्स को' एक मंच पर लाने की तैयारी

 


-ऑल इंडिया जमीयत उल कुरैश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। देश भर में कुरैशी बिरादरी को संगठित कर एक मंच पर लाने के लिए 'कुरैशी ब्रदर्स' विशेष अभियान चलाएंगे। इस अभियान की अगुवाई ऑल इंडिया जमीयत उल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी करेंगे। यह फैसला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब कुरैशी के आवास पर आयोजित संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया।


बैठक में प्रदेश भर से पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में तय किया गया कि चूंकि यह संगठन का शताब्दी वर्ष है, लिहाजा लखनऊ में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथी शीघ्र घोषित की जाएगी। यूसुफ कुरैशी ने कहा कि कुरैशी समाज ने देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है तथा देश में उच्च संवैधानिक पदों पर न्यायाधीशों से लेकर राज्यपाल जैसे पदों पर आसीन रहे, लिहाज़ा अब समय आ गया है कि कुरैशी बिरादरी राजनीति में मुसलमानों का नेतृत्व करे।


सोफिया कुरैशी बिरादरी का गौरव

राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी ने कर्नल सोफिया कुरैशी को बिरादरी, भारतीय सेना और देश का गौरव बताया। प्रदेश महासचिव शादाब ने कुरैशी बिरादरी के बुजुर्गों के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आजमगढ़, बाराबंकी, आगरा और लखनऊ से भी पदाधिकारी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here