Breaking

Your Ads Here

Monday, February 2, 2026

माछरा ब्लॉक को मिली तीन महत्वपूर्ण सड़कों की सौगात, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। माछरा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज के निरंतर प्रयासों और प्रस्तावों के फलस्वरूप लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तीन महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्राप्त होगी।

स्वीकृत सड़कों में माछरा ग्राम से सोलदा के सामने गढ़ रोड से माछरा तक संपर्क मार्ग, नगली अब्दुल्ला में बकरा फार्म से शमशान घाट मार्ग तक सड़क, तथा गोविंदपुर संपर्क मार्ग पर गोसाइयों की कुइया से माछरा रहद्रा तक सड़क शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से जहां ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी इन सड़कों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिसे अब स्थायी समाधान मिलने जा रहा है।

विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि माछरा ब्लॉक के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और इनके निर्माण से गांव-गांव तक प्रगति का रास्ता प्रशस्त होता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़कों की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज का आभार जताया और इसे माछरा ब्लॉक के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here