Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

होली मिलन समारोह का आयोजन

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल चितवाना शेरपुर में होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा नए नए तरीकों से होली के अवसर पर प्रदर्शनी की गयी और छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। बच्चों द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर,गले मिलकर होली की बधाईयाँ दी गई। 

वहीं छोटे छोटे बच्चों द्वारा पिचकारी से रंग उड़ाया गया।स्कूल चेयरमैन मोनू तोमर जी संजीव त्यागी जी द्वारा बच्चों को होली का महत्व बताया गया कि किस प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। प्रधानाचार्य वीना चौधरी व उप प्रधानाचार्य सुधीर मावी जी द्वारा बच्चों को सुरक्षित होली खेलने के लिए बताया गया व होली की बधाई दी।सभी बच्चों ने होली के पर्व को बहुत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया और सभी शिक्षकों ने सहयोग दिया जिसमें शिखा शर्मा,मेविश अंसारी, रेनु धामा,आरती, दिपांशु, रीना, दीपशी, कल्पना त्यागी,तनु शर्मा, अंशिका, चेतना सिंह, बच्चे बानी,नित्या, शिवम, यश, माही, पाखी, शीनू, सृष्टि आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here