नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रविवार दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
पहले मैच में में जीटीबी रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इ समें आकाश ने 41, देवांश ने 40, सार्थक ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने 4, आरोहन ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर तीन विकेट से मैच जीता। इसमें आविक ने 40, अदीप ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में अरनव ने तीन, नीरव ने तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 65, केशव ने 40, अर्श ने 38 रन, रितिक ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में आईश ने तीन, ध्रुव ने दो व देवांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ स्पोर्ट्स इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 160 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आरिश ने 60, कबीर ने 40, समीर ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव, देव ने तीन-तीन, अभय और केशव ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:
Post a Comment