नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ।स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन, ललित कला संकाय द्वारा एलुमनी मीट 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए पूर्व छात्रों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिसने आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व छात्रों के पारंपरिक तिलक स्वागत से हुआ, जो सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक रहा। इसके उपरांत डीन, ललित कला संकाय प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा; मंच कला विभागाध्यक्ष डॉ. भावना ग्रोवर; फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइन विभागाध्यक्ष एवं एसवीएसयू एलुमनी ट्रस्ट की उपाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह; डॉ. राशिका कश्यप; डॉ. आशीष कुमार एवं सुश्री श्वेता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस एलुमनी मीट में कुल 26 पूर्व छात्र उपस्थित रहे।
संवाद सत्र के दौरान उन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभव, उपलब्धियां एवं संस्थान से जुड़ी यादें साझा कीं। उनके प्रेरणादायी विचारों ने वर्तमान छात्रों को उत्साहित किया तथा महाविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. नेहा सिंह के निर्देशन में किया गया। इसमें डॉ. सुरभि दास, सुश्री देवसुनी एवं अन्य संकाय सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही सुश्री निशि चौहान, डॉ. सनी शर्मा, श्री दिवाकर बिष्ट, सुश्री तमन्ना एवं सुश्री श्रुति की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:
Post a Comment