Breaking

Your Ads Here

Monday, January 12, 2026

युवा नेतृत्व और विकसित भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुढ़ाना गेट स्थित इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में युवा नेतृत्व और विकसित भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया, स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सच्चे आदर्श और मार्गदर्शक थे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा था कि युवा पीढ़ी की देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है ऊर्जावान युवा देश की दिशा और दशा बदलने की ताकत रखते हैं। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा, स्वामी विवेकानंद का मेरठ से गहरा नाता था, वह सितंबर 1890 से जनवरी 1991 तक मेरठ में रहे उन्होंने नगर निगम टाउन हॉल स्थित पुस्तकालय में योग अध्यात्म दर्शन पुराण जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथो का अध्ययन किया स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को निरंतर अनुभव द्वारा सीखने के लिए प्रेरित किया। सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने श्याम पर भरोसा रखें आत्मविश्वास, निडरता, एवं पूर्ण निष्ठा के साथ जीवन में लक्ष्य प्राप्त करें। कार्यक्रम का संचालन एकता चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अनीता राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. स्वर्णा, डा. निशा गुप्ता, डॉ. दीपा त्यागी, मनी भारद्वाज, डॉ. दिशा दिनेश आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here