नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डी-ब्लॉक में स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनाई गयी | इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया |
मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने कराया | मुख्य वक्ता के रूप में शुभम त्यागी ने विवेकानन्द जी के जीवन व आदर्शो के विषय में जानकारी दी उन्होंने बताया कि उन्होंने रामकृष्ण मठ और मिशन की स्थापना की | वे 1893 में शिकागो भाषण से विश्व प्रसिद्ध हुए | वेदांत और भारतीय संस्कृति का दुनिया भर में प्रचार किया, और उनका जन्मदिवस भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है | जो युवाओं को प्रेरणा देता है कि उठो,जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नही | उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द एक महान संत, विचारक और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और दर्शन को विश्व पटल पर पहुंचाया | स्वामी विवेकानन्द युवाओं के आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत थे | इसलिए उनके जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में भी मनाय जाता है | उनकी शिक्षाएं आत्मविश्वाश और मानवता पर केन्द्रित थी | कार्यक्रम का संचालन अंजली अग्रवाल ने किया | इस अवसर पर नीता चौधरी, राजकुमार त्यागी, कविता बंसल, मुकेश कुमार, सीमा गोयल, सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे |

No comments:
Post a Comment