नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व गीता संस्थान मयराष्ट्र द्वारा भोलेश्वर मंदिर से २५१ पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए महिलाओं ने निकाली यात्रा, जहा आगे आगे ढोल नपीरी, उसके बाद ढोल के मध्य पालकी में सवार होकर लड्डू गोपाल जी की सवारी, उसके पीछे भक्ति गीत बजाता बैंड चल रहा था, उसके मध्य 251पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए महिलाओ का जन समूह चल रहा था। भोलेश्वर मंदिर पर पंडित पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा वेद मंत्रों द्वारा पूजन किया, जिसमें यजमान आचार्य राधा कृष्ण मनोरी एव तुषा शर्मा, आलोक सिसोदिया, विनोद शर्मा, विजय भोला, पार्षद सुमित मिश्रा, ललित मोरल ने पूजन करवाया। कलश यात्रा के दौरान जगह जगह व्यापारियों ने पुषवर्षा कर जल एवं मिष्ठान वितरित कर कलश यात्रा का भक्ति भाव से स्वागत किया। तुषा शर्मा, ममता, विजयलक्ष्मी, मिथिलेश, सुषमा, कुसुम, लता, अंजनी, शिप्रा रस्तोगी, शैलेंद्र रस्तोगी, डॉ जितेंद्र त्यागी आदि रही।
रविवार को 500 मंत्रों का सामूहिक गीता पाठ ओर 18 कुंडिया यज्ञ रहेगा। विश्व गीता संस्थान मयराष्ट्र द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर में 11बजे से 500 मंत्रों का सामूहिक पाठ एवं 18 कुंडिया यज्ञ होगा।
No comments:
Post a Comment