Breaking

Your Ads Here

Monday, January 12, 2026

स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती मनाई




सपना सीपी साहू

नित्य संदेश, इंदौर। भारत विकास परिषद तिलक शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती, युवा दिवस के अवसर पर शासकीय एकीकृत विद्यालय पिपल्याहाना में प्रसिद्ध लेखिका एवं तिलक शाखा सदस्य ज्योति जैन के व्याख्यान का आयोजन किया गया। 


अपने सारगर्भित उद्बोधन में उन्होने स्वामी जी के विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। तत्पश्चात प्राचार्या ज्योति जैन को स्वामी जी के 10 प्रतिकृति कक्षाओं में लगाने हेतु भेंट की गई। स्वागत उषा नागर ने किया। स्मृति चिन्ह मनोहर बरुआ, राजमल नागर, अजय माहेश्वरी और सुभाष  वर्मा ने दिये। वंदेमातरम का गान संध्या यादव ने किया। स्वागत को शब्द अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने दिये। आभार का भार उपाध्यक्ष शक्तिसिंह शक्तावत ने स्वीकार किया। संचालन संजय भाटे ने किया। प्राचार्या ज्योति जैन ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। पर्यावरणविद एवं अध्यक्ष नवआरंभ जन सेवा संस्थान भूपेन्द्र सिंह ने विद्यालय को पौधे भेंट एवं रोपित किये। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सुभाष गुप्ता, जामले उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here