नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बेगमपुल स्थित राजकीय इन्टर कालेज में चल रही मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में शुक्रवार को सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बृज महोत्सव, फूलों की होली एवं वृन्दावन का मशहूर नृत्य का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुनील भराला, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उप्र ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल एवं द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रशंसा करते हुए प्रदर्शनी स्थल से ग्रामोद्योग वस्तुएं एवं खादी उत्पादों की खरीदारी करते हुए जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त मेले में आने का आग्रह किया गया। उक्त प्रदर्शनी का समापन 03 जनवरी को मेयर हरीकान्त अहलूवालिया द्वारा किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment