अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में आयोजित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोमवार शाम को संपन्न हो गई।
इस प्रतियोगिता में सदरपुर की टीम ने खिताब अपने नाम किया टूर्नामेंट में लगभग एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया था।कड़े मुकाबलों के बाद रेलवे,दाह,बेहडा और सदरपुर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। रोमांचक सेमीफाइनल मेचों के बाद दाह और सदरपुर की टीमें फाइनल में आमने-सामने थी। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कडा संघर्ष देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए सदरपुर की टीम ने दाह की की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
आयोजकों ने विजेता टीम को 11000 रूपए नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता टीम को 7100 रूपए नगद राशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने आयोजन कमेटी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का विकास करते हैं।
वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान प्रतिभागी टीम सदरपुर और दाह के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में खेलो इंडिया अभियान ने न सिर्फ ग्रामीण अंचलों में खेल संस्कृति को नई गति दी है बल्कि युवाओं को प्रतिभा निखारने ,आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के अभूतपूर्व अवसर भी प्रदान किए हैं यह अभियान हमारे युवा साथियों के शारीरिक मानसिक और नेतृत्व विकास का मजबूत आधार बन रहा है।
उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति उमंग, उर्जा और समर्पण देखकर मन गर्व से भर उठा। इस दौरान प्रणब चौधरी, बलराज सिंह, रविंद्र प्रधान, ओंमकार सिंह, अनिल अहलावत, शौकींदार भाई जी,राहुल चौधरी उर्फ डब्बू, तनुष देशवाल सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment