नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के तत्वावधान में शनिवार को डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। आशु कालिया (निदेशक, का. एवं प्रशा.) ने कहा कि डिस्काम के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में पेशन अदालत का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है।
कहा कि पेंशन अदालत का मुख्य उद्देश्य पेंशन, पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे पेंशन धारकों को समयबद्ध रूप से पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. की इस पहल से सेवानिवृत्त कर्मचारी अब आसानी से अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं। आयोजित त्रैमासिक पेंशन अदालत में विभिन्न जनपदों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई। पेंशन अदालत में जनपद मेरठ, बिजनौर एवं मुरादाबाद से 04 आवेदन पेंशन, पारिवारिक पेंशन से संबंधित प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
No comments:
Post a Comment