Breaking

Your Ads Here

Saturday, December 13, 2025

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी को हराया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने जीटीबी को हराया।

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम की ओर से राघव ने 40, कार्तिक ने 39, विराट ने 37 व देवांश ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देव शर्मा ने 4, फवाज ने तीन व केशव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने 17.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए और लक्ष्य प्राप्त किया। टीम की ओर से फाहद ने 37, जीशान ने 36, ईशांत ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने तीन, सार्थक ने तीन, कबीर ने दो विकेट लिए। 

क्रिकेट कोच व आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि रविवार को सीनिरयर वर्ग में दो मुकाबले खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here