नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (पश्चिम जोन) के अध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने अपनी नई कमेटी की घोषणा की है। इस कमेटी का अनुमोदन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने किया था। घोषित कमेटी में मेरठ के पीसीसी सदस्य और मवाना ब्लॉक के पूर्व उप प्रमुख राजेंद्र कुमार जाटव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (पश्चिम जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र कुमार जाटव का कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में सक्रिय योगदान रहा है। वह युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, आरटीआई विभाग और जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ में कई वर्षों तक जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर राजेंद्र कुमार जाटव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, पश्चिम जोन अध्यक्ष प्रदीप त्यागी और कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
राजेंद्र कुमार जाटव की नियुक्ति पर कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं ने बधाई दी है। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व पार्षद जाहिद अंसारी, रामकृष्ण यादव एडवोकेट, श्रीबल्लभ एडवोकेट, कमलदीप भारद्वाज एडवोकेट, चौ. संदीप सिंह, योगराज सिंह नंबरदार, ब्रह्म सिंह नागर एडवोकेट, विचित्रानंद वर्मा, जुबेर खान, मुतब्बिर चौधरी, दिनेश चौधरी और पूनम शर्मा शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment