नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। विनीता अग्रवाल, आभा गोविल, किरण मक्कर, गोल्डी वर्मा, मधु अग्रवाल ने श्री श्री रविशंकर की प्रतिमा पर पुष्पार्पण व दीप प्रज्जवलित कर भजन संध्या का शुभारम्भ किया।
मानस ने गणेश वंदना कर गणपति बप्पा मोरया गाया। विनीता ने सभी बुजुर्गों एवं आगंतुकों को ध्यान और ओमकार गुंजन कराया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को मन की शान्ति एवं अवसाद से मुक्ति के लिए ध्यान जरूर करना चाहिए। मधु मिश्रा ने गुरु की महिमा कोई न जाने गाकर गुरु वंदना की। विपुल ने महामंत्र है ये जपाकर जपाकर हरीॐ तत्सत हरिओम तत्सत गाया। छाया ने श्री कृष्ण नाम संकीर्तन किया। रचना ने राधे अलबेली सरकार गाया। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:
Post a Comment