Breaking

Your Ads Here

Sunday, December 14, 2025

शिरोमणि सिंह सभा एवं बीर खालसा दल द्वारा हाईकोर्ट बैन्च स्थापना हेतु 'मेरठ बन्द' को समर्थन



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। हाईकोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उ०प्र० के आह्वान पर 17 दिसम्बर को मेरठ बन्द को शिरोमणि सिंह सभा (रजि०) जिला मेरठ एवं बीर खालसा दल उ०प्र० का सम्पूर्ण समर्थन एवं सहयोग रहेगा। 

यह घोषणा दल के मुख्य संरक्षक स० देवेन्द्र जीत सिंह सेठी ने अपने निवास साकेत मेरठ में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए की। श्री सेठी ने कहा कि होईकोर्ट बैन्च की स्थापना से एक आम नागरिक को बहुत लाभ होगा। एक जरूरतमंद व्यक्ति जिसे न्याय की आवश्यकता है उसके लिये इलाहाबाद या लखनऊ जाना और उसका खर्च वहन करना अत्यधिक कठिन है और एक गरीब इंसान तो खर्चन वहन करने के कारण न्याय से वंचित रह जाता है। यह अत्यधिक सराहनीय कदम है जिसको शिरोमणि सिंह सभा जिला मेरठ एवं बीर खालसा दल उ०प्र० का सम्पूर्ण समर्थन एवं सहयोग है।

सर्वप्रथम सभा के अध्यक्ष स० जगमीत सिंह 'मीत' द्वारा होईकोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति की कामयाबी के लिये अरदास की गयी। उपरान्त 'सभा' एवं दल की और से समिति के सभी सदस्यों को सिरोपा भेंट किया गया एवं श्री सेठी द्वारा सिरी साहिब (तलबार) भेंट कर बोले सो निकाल सतसिरी अकाली जयकारों की गूंज में सभी सदस्यों को जीत का आशीर्वाद दिया गया।

पत्रकार वार्ता कें मुख्य रूप से स० डी०एस० सेठी, स० जगमीत सिंह 'मीत', स० जीतू नागपाल, स० कवलजीत सिंह, स० देवेन्द्र सिंह, स० जगजीत सिंह नन्दा, स० सरबजीत सिंह कपूर राष्ट्रपति पदक से अलंकृत, , स० मनमोहन सिंह आहूजा, स० जगदीप सिंह गुप्ता, स० दशमीत सिंह ओबराय आदि उपस्थित रहे। खे० जसविन्द्र सिंह स० राजेन्द्र सिंह (भटेटे वाले व सह गुप्ता व जय गोपाल आन्नद आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here