नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भेंट के दौरान सोमेंद्र तोमर ने नितिन नबीन के साथ भाजयुमो में पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों की स्मृतियों को साझा किया। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, अनुशासित व कर्मठ कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं के साथ उनका सहज और मजबूत संवाद संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।
No comments:
Post a Comment