Breaking

Your Ads Here

Saturday, December 13, 2025

वायु प्रदूषण के बारे में बताया, बांझपण का एक कारण ये भी: डा. संदीप जैन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ फोरम फॉर क्लीन एयर द्वारा शनिवार को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव, सावधानियों और रोकथाम पर एक वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कैंट स्थित सोफिया गल्र्स स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संयोजक डॉ. सुमित उपाध्याय द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष डा. संदीप जैन ने वायु प्रदूषण की विस्तृत जानकारी दी।


डा. संदीप जैन ने बताया कि स्वस्थ क्या है? किन-किन करणों से प्रदूषण होता है? इनमें कितने हानिकारक रसायन होते हैं, उन्होंने यह भी बताया है कि वायु प्रदूषण न केवल नुकसान पहुचाता है, बल्कि समस्त अंगों को जैसे, आंखें, त्वचा, हृदय, मस्तिष्क, स्मृति आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नवीनतम शोध से ये भी पता चला कि महिलाओं में बांझपन का ये भी एक प्रमुख कारण है। इसके बाद ये भी बताया कि हम सब किस प्रकार से प्रदूषण की रोकथाम और बचाव कर सकते हैं। छात्रों की इस कार्य में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। अन्त मे प्रिंसिपल सिस्टर मीना ने इस महत्वपूर्ण वार्ता के लिए टीम का धन्यवाद कियाl


वायु प्रदूषण से कैसे करें बचाव-

 1. चूल्हा/लकड़ी का इस्तेमाल बंद करें। गैस स्टोव, सोलर ऊर्जा या अन्य स्वच्छ ईंधन का चयन करें...

 2. घर में कचरे को समझदारी से अलग करें, खाने की चीजों और पत्तों को खाद में बदलें, रचनात्मक तरीके से रिसाइकल करें, और कचरा जलाना बंद करें।

 3. जब प्रदूषण बढ़े तो N-99 या N-95 मास्क पहनकर अपनी सुरक्षा करें।

 4. घर में बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए, एयर फ्रेशनर, तेज़ सुगंधित पदार्थ, अगरबत्ती, धूप बत्ती और कपूर का कम इस्तेमाल करें।

 5. निर्मल हवा के लिए, निश्चित समय पर, खासकर रसोइयों और बच्चों के पढ़ने के कमरे में वायु संचालन जरूरी है। 

6. अपने घरों को, हवा शुद्ध करने वाले पौधे जैसे अरेका पाम, स्नेक प्लांट आदि से सजायें।

7. अपने घर के आस-पास प्रदूषण को कम करने के लिए पेड़ लगाएँ और धूल को नियंत्रित करने के तरीके अपनायें।

8. बिस्तर, पर्दा, कालीन, और सामान को धूल, एलर्जेन्स (और/या) फंगी से बचाना जरूरी है। अतः उनकी साफ सफाई ठीक तरह से सुनिश्चित करें।

9.घर के अंदर कीटो को मारने के लिए हानिकारक रासायनिक नाशकों की जगह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प खोजें।

10. ऊर्जा-कुशल उपकरणों का उपयोग करें और एयर कंडीशनर का उपयोग कम करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here