अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। सड़क का निर्माण कर रही केआरसी कंपनी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 119 सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं है।यह पहल कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है। सोमवार को इस सुरक्षा अभियान के तहत पेड़ों पर लाल और पीले रंग की रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई।
बता दें कि एनएचएआई द्वारा बहसूमा से बिजनौर तक बाईपास सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।जिसकी जिम्मेदारी केआरसी कंपनी के पास है। कंपनी के सेफ्टी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि अक्सर घने कोहरे में कम दृश्यता के कारण सड़क किनारे खड़े पेड़ हादसों का कारण बनते हैं। सेफ्टी इंचार्ज दिनेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोहरे में रिफ्लेक्टर की एक छोटी सी पट्टी दूर से आने वाले वाहन को सचेत कर सकती हैं। जिससे कई कीमती जानें बचाई जा सकती है।यह कदम सर्दियों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है।
No comments:
Post a Comment