अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। हस्तिनापुर विकासखंड के गांव मोड कला में साफ सफाई व्यवस्था बदहाल है इस गांव में रास्ते और भीतर की संकरी गलियां गंदगी से पटी पड़ी है नालियां बजबज रही हैं उनसे उठने वाली दुर्गंध सांस रोकने के लिए लोगों को मजबूर कर देती है इन हालातो में ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
ग्राम पंचायत मोड कला में स्वच्छ भारत मिशन का बुरा हाल है। बदहाली का आलम यह है की नालियों की सफाई न होने से नालियों का पानी रास्ते पर बह रहा है। कीचड़ भरे रास्ते पर आने जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों नरेंद्र कुमार, बलिस्टर,रवि, जोगिंदर का कहना है कि पिछले काफी दिनों से नालियों का गंदा पानी रास्ते पर भरा हुआ है।इस कारण नालियों में मच्छरों का डेरा है ऐसे में मच्छरों व गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। उनका कहना है कि कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव से की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
No comments:
Post a Comment