Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 23, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषक इण्टर कालिज में हुआ आयोजन



प्रखर शर्मा
नित्य संदेश, मवाना।  कृषक इण्टर कालिज परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन विनोद लाम्बा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद प्रधान (कौल) रहे।


सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह के तैलचित्र पर विधिवत माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने चौधरी साहब के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यालय के सर्वाधिक पुरातन छात्र रहे धर्मवीर सिहं त्यागी (1953) व अरूण देव त्यागी (1955) को पटका, माला, मेडल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अरूण देव त्यागी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान “चौधरी चरण सिंह अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर प्रमोद प्रधान (कौल), धर्मवीर सिंह त्यागी, अरूण देव त्यागी, अश्वनी त्यागी, समस्त स्टाफ व हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here