नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंट्रोल रूम में आई एक कॉल पर पुलिस दौड़ पड़ी। बताया गया कि पुरानी मोहनपुरी में एक युवक की हत्या कर दी गई है। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। आनन फानन में बताए गए पते पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस की मानें तो मरने वाला शराब का अत्यधिक सेवन करता था।
सिविल लाइन एसएचओ सौरभ शुक्ला खुद पुरानी मोहनपुरी पहुंचे। देखा एक मकान के बाहर लोग जमा हैं और अंदर भीड़ मौजूद है। पता किया तो यह वही मकान था, जिसकी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सूचना दी गई थी। पूछताछ में सामने आया कि राजकिशोर अत्याधिक शराब पीता था। वह पुताई का काम करता था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि उसकी हत्या की गई है। आस पास के लोगों ने भी बताया है कि राज किशोर बहुत ज्यादा शराब पीता था। शव को मोर्चरी भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment