नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ। भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कर्मठ, अनुभवी एवं दूरदर्शी नेतृत्व पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उनके अनुभव, विचार और सान्निध्य से पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा के प्रति प्रदेश अध्यक्ष की निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता तथा संगठनात्मक दक्षता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगा।
No comments:
Post a Comment